Please wait
बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic अभिषेक बनर्जी के जांच में सहयोग नहीं करने पर सवाल, हाई कोर्ट ने दी आवाज का नमूना देने की नसीहत Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : डीजी सिध्दनाथ गुप्ता ने किया घटनास्थल का निरीक्षण Sudhir wins historic फीफा विश्व कप 2026: ब्राजील के स्टार खिलाड़ी नेमार जूनियर ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से लिया संन्यास Sudhir wins historic बारुईपुर नाबालिग हत्याकांड : 6 सदस्यीय विशेष जांच दल गठित, एक और आरोपित गिरफ्तार Sudhir wins historic शादी के बंधन में बंधे आमिर खान और गौरी स्प्रैट Sudhir wins historic बंगाल में भारी बारिश का अलर्ट, तटीय जिलों में प्रशासन सतर्क Sudhir wins historic तृणमूल प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफे के बाद चंद्रिमा भट्टाचार्य ने ऋतब्रत बनर्जी गुट के नेताओं से की मुलाकात, अटकलें तेज Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी ने डेब्यू करते ही रचा इतिहास, तोड़ा सचिन तेंदुलकर का 37 साल पुराना महारिकॉर्ड Sudhir wins historic

कुणाल घोष ने माकपा पर साधा निशाना, अंदरूनी असंतोष का किया जिक्र

घोष ने वामपंथी खेमे के अंदरूनी असंतोष का हवाला देते हुए नेतृत्व की कार्यशैली पर सवाल उठाए और कहा कि “फेसबुक-आधारित फुटेज राजनीति” तथा “भ्रामक वैचारिक आडंबर” के कारण जमीनी कार्यकर्ता हाशिए पर जा रहे हैं।

16 Feb 2026

कुणाल घोष ने माकपा पर साधा निशाना, अंदरूनी असंतोष का किया जिक्र

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की राजनीति में एक बार फिर बयानबाज़ी का दौर तेज हो गया है। तृणमूल कांग्रेस के नेता कुणाल घोष ने सोमवार को अपने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए माकपा नेतृत्व पर तीखा राजनीतिक हमला बोला।

घोष ने वामपंथी खेमे के अंदरूनी असंतोष का हवाला देते हुए नेतृत्व की कार्यशैली पर सवाल उठाए और कहा कि “फेसबुक-आधारित फुटेज राजनीति” तथा “भ्रामक वैचारिक आडंबर” के कारण जमीनी कार्यकर्ता हाशिए पर जा रहे हैं।

दरअसल, सोशल मीडिया पर वायरल एक पत्र ने इस राजनीतिक बहस को हवा दे दी है। यह पत्र पार्टी कार्यकर्ता प्रतीक उर रहमान के नाम से प्रसारित हो रहा है। पत्र में उन्होंने लिखा है, “हाल के समय में पार्टी के जिला और राज्य नेतृत्व की कुछ विचारधाराओं तथा कार्यप्रणाली के साथ स्वयं को सामंजस्य स्थापित करने में असमर्थ रहा हूं। इसके कारण मैं मानसिक दबाव की स्थिति में दिन बिता रहा हूं।”

आगे पत्र में उन्होंने स्पष्ट किया है कि इस परिस्थिति में मैंने पार्टी की जिला और राज्य समिति की जिम्मेदारियों सहित पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से भी अवकाश लेने का निर्णय लिया है।

हालांकि, इस पत्र की आधिकारिक पुष्टि अब तक माकपा की ओर से नहीं की गई है, लेकिन इसके सार्वजनिक होने के बाद राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है। कुणाल घोष ने इसी पत्र का उल्लेख करते हुए वाम नेतृत्व पर निशाना साधा और इसे संगठन के भीतर बढ़ते असंतोष का संकेत बताया।

राजनीतिक पर्यवेक्षकों का मानना है कि यह प्रकरण राज्य की सियासत में वैचारिक टकराव को और तेज कर सकता है। दूसरी ओर, माकपा की ओर से अब तक इस मुद्दे पर कोई औपचारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

विश्लेषकों के अनुसार, लोकसभा चुनाव के बाद राज्य की राजनीति में आरोप-प्रत्यारोप और अंदरूनी खींचतान के मुद्दे और मुखर हो सकते हैं।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


कुणाल घोष ने माकपा पर साधा निशाना, अंदरूनी असंतोष का किया जि
घोष ने वामपंथी खेमे के अंदरूनी असंतोष का हवाला देते हुए नेतृत्व की कार्यशैली पर सवाल उठाए और कहा कि “फेसबुक-आधारित फुटेज राजनीति” तथा “भ्रामक वैचारिक आडंबर” के





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News